दादरी (संवाद)। रेलवे स्टेशन दादरी पर लोकल पैसेंजर ट्रेनों के महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए चार पुरुष यात्रियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली के बीच लोकल पैसेंजर ट्रेन चलती हैं। लोकल पैसेंजर ट्रेनों में महिला कोच लगे हुए हैं। अलीगढ़ से दिल्ली जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन जब रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंची तो आरपीएफ ने महिला कोच में जांच की। जांच में चार पुरुष यात्री अनाधिकृत रूप से महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की है।