फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी से दो लैपटॉप व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-19 स्थित पीजी से पूर्व मेजर और उनके साथी के दो लैपटाप चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले एंटोनी निशांत सेवानिवृत्त मेजर हैं। वह वर्तमान में एक मीडिया हाउस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने नोएडा सेक्टर 19 स्थित ए ब्लाक में पीजी लिया हुआ है। नितेश अग्रहारी उनके रूममेटस हैं। दोनों 12 अक्टूबर की रात कमरे में सो रहे थे। रात में चोर कमरे में घुसे और दोनों के लैपटाप को चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी होने का पता चला। उन्होंने लैपटाप आसपास ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें