फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी
विज्ञापन

- 35 लाख रुपये का लोन दिलाने का दिया गया था झांसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर एक दंपती से 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने 35 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी अब न तो लोन दिला रहा है न ही रकम वापस कर रहा है। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली दिव्यांग रूपलता शर्मा और उनके पति विनोद शर्मा चक्की चलाते हैं। फरवरी 2025 में दुकान पर आकाश शुक्ला नामक एक युवक आया और खुद को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जुड़ा कर्मचारी बताया। दंपती को दिव्यांग कोटे से 35 लाख रुपये का सस्ती दरों पर लोन दिलाने का झांसा दिया था। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दंपती लोन लेने के लिए राजी हो गए। आकाश कुछ दिनों बाद दुकान पर आया। आधार, पैन कार्ड व रूपलता का दिव्यांग प्रमाणपत्र लेकर चला गया। लोन के लिए आवेदन कराने के साथ ही आरोपी ने 1.20 लाख रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद पीड़िता ने लोन के बारे में पूछा तो आकाश टरकाने लगा। इसके बाद दंपती ने पता किया तब जानकारी मिली कि वह फजर्तीवाड़ा कर रहा है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें