फोटो है
नोएडा। बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने की वजह से जिला अस्पताल में कम संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी में कुल 2212 मरीज आए। वहीं डॉग बाइट के 164, आभा स्कैन ओपीडी के 1366 मरीज पहुंचे। वहीं, चार सिजेरियन, 12 आंखों के ऑपरेशन समेत जनरल ओटी में 6 माइनर और 11 मेजर ऑपरेशन किए गए। वहीं, सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के न्यूट्रिशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) के बच्चों को क्राई एनजीओ ने उपहार दिए। इस दौरान अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कुमार समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा। ब्यूरो