फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के सर्वांगीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या डॉ. छाया जैन ने कहा कि छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना विद्यालय की प्राथमिकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें