फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेड गर्ल चुनाव में छात्राओं ने किया मतदान

विज्ञापन
सेक्टर 50 स्थित महामाया इंटर कॉलेज में छात्राएं मतदान करते हुए
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को हेड गर्ल पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन शिक्षिकाओं गीतिका आहूजा, मीनाक्षी, आरती वर्मा और पूनम ने किया। मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उपप्रधानाचार्या डॉ. छाया जैन ने कहा कि छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें