जहांगीरपुर (संवाद)। मिशन शक्ति 6.0 के तहत जहांगीरपुर स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने लाइव प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन थाना जहांगीरपुर की मिशन शक्ति टीम की ओर से किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक साहिल प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका, रुक्मणी और सुमन सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।