फोटो
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर स्थित पीएम श्री कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। छात्राओं ने रस्साकशी, दौड़, खो-खो, कबड्डी, लेमन रेस और म्यूजिकल चेयर में उत्साह से भाग लिया। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं में पर्यावरण, जल और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या डॉ. छवि सिंह ने बताया कि विजेता छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष राजू और मीनू शर्मा मौजूद रहीं। - ब्यूरो