फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ला रेजीडेंसिया प्रोजेक्ट के फेज-2 में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय महिला 13वीं मंजिल पर काम कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। पुलिस महिला की मौत को हादसा बता रही है। ग्रेनो वेस्ट के ला रेजीडेंसिया प्रोजेक्ट के फेस-2 में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को टावर टी-39 में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी काम करने के दौरान विजय की पत्नी गंगोत्री 13वीं मंजिल से गिर गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला वहीं पर रहती थी और काम भी करती थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें