फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फरवरी - 10 मुद्दे ...इस बार उंगली पर लगी स्याही से है बड़ी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (हर्ष मिश्रा)। शहर के दस बडे़ मुद्दों के इस माह की 10 तारीख यानी बृहस्पतिवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस बार लोग अपने मुद्दों के साथ मतदान करने की बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 10 बड़ी समस्याओं से जूझ रहे इस शहर को मुक्त करने वाले प्रत्याशी को ही विधायक चुनेंगे। नोएडा सीट पर 7.13 लाख से ज्यादा मतदाता विधायक का चुनाव करने के लिए बेकरार हैं। उम्मीदवारों ने भी मतदाताओं से शहर के विकास के बडे़-बडे़ वादे अपने संकल्प पत्रों के माध्यम से किए हैं। किसी ने धर्म को प्राथमिकता दी, तो किसी ने जनता को मुफ्त बिजली-पानी का लालच दिया। सभी अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे रहे। लगातार प्रचार और बडे़-बडे़ वादे करने वाले प्रत्याशियों का भाग्यविधाता अब मतदाता बनेगा। करीब 15 दिनों तक प्रत्याशी गली-गली घूमते रहे, लेकिन मतदाता अब तक मौन साधे हुए है। मतदाताओं का कहना है कि इस 10 मुद्दों के आधार पर ही वह अपना विधायक तय करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के दस प्रमुख मुद्दे
- डूब क्षेत्र में बिजली
- जगह-जगह टूटी सड़कें
- खारे पानी की शहर में आपूर्ति
- बिल्डर और खरीदारों के लगातार हो रहे झगडे़
- नियोजित होने के बावजूद परिवहन की चौपट व्यवस्था
- विश्व में हर साल प्रदूषण के मामले में टॉप नगरों की सूची में शामिल होता है नोएडा
- स्थानी युवाओं को रोजगार की दरकार
- शहर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था
- शहर में जलभराव
- महिला सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें