फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में बुजुर्ग दंपती से दबंगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में बुजुर्ग दंपत्ति से घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव थौरा निवासी भगत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना 18 मई की है। उसकी मां प्रेमावती और पिता उदयवीर देर शाम घर पर अकेले थे। तभी उनके घर पर गांव में ही रहने वाला विजय अपने एक अज्ञात साथी के साथ आया और घर का दरवाजा खटकाने लगा। जब उनकी मां ने दरवाजा खोला तो वह अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उनके ऊपर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बीच बचाव कर रही उनकी बुजुर्ग मां पर भी हमला किया। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें