फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मियों को काम से रोकने व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को काम से रोकने व धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

- बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में सफाई करने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने बीटा-2 कोतवाली में सफाई कर्मियों को काम करने से रोकने और धमकी देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर में एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड सफाई का काम देखती है। कंपनी कर्मचारी हेमराज शर्मा ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 4 जुलाई को वो सफाई कर्मचारियों के साथ सेक्टर पी-3 के पास सफाई करा रहे थे। तभी आजमपुर गढ़ी निवासी राकेश कुछ युवकों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने सफाई का काम रोक दिया और झाडू व फावड़े आदि सामान छीन लिया। साथ ही कर्मचारियों को काम करने पर पीटने की धमकी दी। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना सफाई कर्मियों के हड़ताल के दौरान की थी। तब जबरन काम रोका गया था। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें