दनकौर (संवाद)।
धनौरी गांव निवासी मजदूर के बैंक खाते से तीन बार में करीब 1.30 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार को साइबर सेल में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित असलम ने बताया कि वह मजदूरी करता है और अपनी कमाई बैंक खाते में जमा कर रहा था। बुधवार को मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के तीन मैसेज आए। एक साथ करीब 1.30 लाख रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही वह बैंक पहुंचा। बैंक से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि रकम हैदराबाद के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत लेकर जांच की जा रही है।