नोएडा। सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार में सुबह एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के एचआईजी फ्लैट में सुबह करीब 8 बजे प्रवेश द्वार के पास एक सांप दिखा। आरडब्ल्यूए सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह अपने कुत्ते को टहला रहे थे, तभी उन्हें अचानक से सांप मिला। हालांकि तब किसी को पता नहीं था कि वह कहां से आया और कैसे पकड़ा जाए, फिर वन विभाग के एक सांप कैचर को बुलाया गया। इसके बाद करीब आधे घंटे में उसे पकड़ा जा सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो