ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में मोरफेस ब्लूबेल सोसाइटी के पास एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी कर लिए गए। आम्रपाली गोल्फ होम्स निवासी लवकुश कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि वो 17 नवंबर की रात करीब 8 बजे सोसाइटी के बाहर सामाने लेने गए थे। करीब 20 मिनट बाद जब वो सामान खरीदकर कार पर पहुंचे तो कार के अंदर से दो लैपटॉप गायब मिले। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो