दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात , 20 हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर म्यू वन में अमन सैनी परिवार के साथ रहते हैं । 12 सितंबर को उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते परिवार के साथ अपने गांव सिकंदराबाद चले गए थे। 17 सितंबर को रात्रि में करीब 10 बजे जब वह घर वापस पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था, और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखी 20 हजार की नकदी और जेवरात चोरी हो गए थे। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।