फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिशन गोली चलाने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। जगनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह गांव के ही दो सगे भाइयों पर रंजिशन गोली चलाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी मनवीर ने शिकायत में कहा है कि उसका गांव में प्लॉट है। सुबह वह अपने प्लॉट की साफ सफाई करा था। उसी वक्त गांव के ही दो सगे भाई प्लॉट पर आ गए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दाैरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण गोली पीड़ित तक नहीं पहुंच सकी। आरोपियों का घर पीड़ित के प्लॉट के सामने ही है। आरोप है कि दोनों ने रंजिशन उसपर हमला किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि गोली चलाने की बात गलत है। शिकायत लेकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें