जहांगीरपुर (संवाद)।
जेवर थाना क्षेत्र के गांव चक जहांगीरपुर देहात में मंदिर पर भंडारे और जागरण के आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव निवासी मनोज चौधरी के अनुसार, मंदिर पर पिछले 15 वर्षों से लगातार भंडारे और जागरण का आयोजन होता आ रहा है। आरोप है कि सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों ने आयोजन करने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें लेखराज, उनकी पत्नी राखी और बेटा गोविंदा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।