फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाएं नहीं मिलने पर निवासियों ने हवन करके जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा स्थित गोल्फ लिंक 1 सोसाइटी में निवासियों ने रामनवमी के मौके पर हवन करके विरोध जताया। आरोप है कि सोसाइटी में सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों से वाहनों को क्षति पहुंच रही है। निवासियों का कहना है कि टूटी सड़कों से न केवल सोसाइटी के अंदर बल्कि पूरे शहर में प्रदूषण में वृद्धि होती है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जतन सिंह ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित शिकायत कर चुके हैं, किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। निवासियों ने बताया कि शुक्रवार को सोसाइटी में एक सांकेतिक प्रदर्शन और प्राधिकरण के अधिकारियों को सद्बुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें