फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक, मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बाइक हादसे में घायल होकर बेहोश हुए एक युवक की बाइक, मोबाइल फोन और बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सूरजपुर थाने में बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में यूसुफपुर चक शाहबेरी निवासी अनिल सिंह परिहार ने बताया कि 15 सितंबर 2026 की शाम वह मकोड़ा गोल चक्कर पर पेट्रोल डलवाने के लिए उन्होंने यू-टर्न लिया और जैतपुर गोल चक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उन्हें चोटें आईं और वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने देखा कि घटनास्थल पर न बाइक थी, न मोबाइल फोन और न ही बैग। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें