फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 वर्षीय किशोरी लापता, पड़ोसी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव में घर से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां प्रवेश ने बताया कि वह परिवार के साथ वाजिदपुर गांव की गली नंबर-12 में किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी साक्षी घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नितिन कुमार उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी संचित शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें