फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गली में शोर शराबा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने गली में शोर शराबा करने व अभद्रता करने का आरोप तीन लोगों पर लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर 121 की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि गली में सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के आंबेडकर सिटी के रहने वाले रोबिन, नरेंद्र व राजीव शोर शराबा करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। कई बार शोर करने को लेकर मना भी किया जा चुका है, लेकिन ये लोग नहीं मानते हैं। कोतवाली ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर रोबिन, नरेंद्र व राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें