फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश एक महिला अधिवक्ता का लैपटॉप बैग उड़ा ले गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुबिया अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में विधि अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 1 अक्टूबर की रात वह अपने मित्र के साथ मैकडॉनल्ड्स गई थीं। उन्होंने अपनी कार आसपास ही पार्क की थी। बैग में उनका लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण निजी व कार्यालय संबंधी दस्तावेज रखे थे। जब वह और उनका मित्र कार के पास लौटे तो पिछली सीट की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा लैपटॉप बैग गायब था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें