फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक की बाइक ले गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास गोल चक्कर के समीप सड़क पर बाइक फिसलने से युवक गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल की बाइक को पीछे से आए बाइक सवार लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर गांव में केशव शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। 15 जुलाई को वह रात्रि में करीब 10 बजे अपनी बाइक से सेक्टर म्यू-1 में अपने माता पिता के पास जा रहे थे। जब वह रूपवास गोल चक्कर के समीप पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने पर बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए। चोट लगने पर वह किसी तरह सड़क के किनारे बैठ गए तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और सहायता करने के बजाय उसकी बाइक को लेकर चले गए। पीड़ित ने आरोपी की बाइक संख्या के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें