फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यीडा सोसाइटी से विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारत में रहने का कोई भी वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि बल्लूखेड़ा गांव में यीडा सोसाइटी के पास एक विदेशी मूल का नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की जानकारी मिली थी। आरोपी डेसमंड नाइजीरिया के लागोस का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी से पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा की मांग की, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें