रबूपुरा (संवाद)। जेवर-झाझर मार्ग पर कलूपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक की बुग्गी से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव मुठरह निवासी प्रताप सिंह (35) बृहस्पतिवार शाम को कुछ कार्य के लिए बाइक पर सवार होकर गांव से झाझर की ओर जा रहा था! जैसे ही उसकी बाइक कलूपुरा गांव के पास पहुंची तभी वहां एक बुग्गी से बाइक की भिड़ंत हो गई। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।