फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डांट से नाराज होकर भोपाल चला गया था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर संवाद)। दनकौर में रेलवे स्टेशन के नजदीक से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ 10वीं का छात्र भोपाल से बरामद हो गया है। वह 29 मई को घर से निकला था और उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी देखे, जिसके बाद उसका भोपाल में होने का सुराग मिला। होंडा कॉलोनी निवासी राम अवतार का 15 वर्षीय बेटा 29 मई की शाम को घर से लापता हो गया था। वह स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से छात्र की लोकेशन भोपाल मध्यप्रदेश में मिली। छात्र ने पूछताछ में बताया है कि परिवार की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकला था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें