फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर बिहार के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथी मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी बैद्यनाथ (42) पिछले कई महीनों से यमुना सिटी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मजदूरी कर रहे थे। रविवार शाम वह अन्य मजदूरों के साथ 21वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें