दनकौर (संवाद)।
सिकंदराबाद रोड पर बिलासपुर कस्बे के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई बाइक और कार सवार पेड़ के नीचे दबने से बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार दनकौर की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया।