रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के दुगली गांव निवासी मोहनलाल ने स्कूल फीस के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, नवीन नामक व्यक्ति ने बच्चों की फीस जमा कराने के लिए फोन पर रुपये मांगे थे। मोहनलाल के तीन बच्चे झाझर स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। करीब चार महीने पहले उन्होंने नवीन के बैंक खाते में आठ हजार रुपये जमा किए थे। इसके बाद चार महीने में अलग-अलग किस्तों में कुल 19,600 रुपये भेजे गए। आरोप है कि नवीन ने यह रकम स्कूल में जमा नहीं की। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।