यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के धनसिया गांव में बुधवार देर रात मैरिज होम संचालक पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। धनसिया गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत दी कि उनका भाई हिमांशु गांव में मैरिज होम संचालित करता है। बुधवार रात हिमांशु अपने मैरिज होम पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव दस्तमपुर के तीन युवक वहां पहुंचे और हिमांशु के साथ अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर नीरज भी मौके पर पहुंच गया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष के अनुसार देर रात तीनों आरोपी फिर से हिमांशु के घर पहुंच गए और गेट खोलने के लिए गाली-गलौज करने लगे। नीरज ने गेट खोला तो आरोपियों में से एक ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। नीरज बाल-बाल बच गया, लेकिन गेट के पास खड़े उसके चाचा नरेश गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। नीरज कुमार ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।