यमुना सिटी (संवाद)। जहांगीरपुर हसनपुर रोड पर बुधवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हरे रंग का कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और अवैध शराब बेचने के लिए कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद हरे रंग के कट्टे से 36 अदद क्वार्टर जामुन देशी शराब मसाला बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू (22) निवासी ग्राम मामन कला, जिला बुलंदशहर बताया। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।