फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली सुविधा के लिए गौड़ यमुना सिटी में हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में शनिवार को सोसाइटी के निवासियों और प्लॉट मालिकों ने सोसाइटी परिसर में एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण की मांग उठाई। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा चलता रहा और लोग प्रदर्शन करते रहे। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि व्यावहारिक निर्माण संबंधी सीमाओं के बावजूद उन पर दंड और अतिरिक्त शुल्क लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जनरेटर हटाने और निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगाया गया है। लोगों ने बताया कि उनसे अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि पर्याप्त सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराए बिना ही उनसे मेंटनेंस के नाम पर अत्यधिक शुल्क वसूला जा रहा है। सोसाइटी में पहले से मलबा शुल्क जमा होने के बावजूद अतिरिक्त दंड लगाए जाने पर भी लोगों ने जमकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें