फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में रास्ता रोककर महिलाओं पर हमला, चार आरोपी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के नगला भामला रन्हेरा गांव में बुधवार को रास्ता रोकने से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। शिकायतकर्ता गुल्फान खान ने बताया कि उनकी बहन रुकसाना और पत्नी नजराना सुबह खेत पर गोबर डालने जा रही थीं। रास्ते में महबूब ने गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक लिया। महिलाओं ने वाहन हटाने को कहा तो आरोपित ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक बहन व पत्नी अपनी जान बचाने के लिए पास में ही अपने मस्जिद वाले घर में घुस गईं। लेकिन आरोपी महबूब के साथ यामीन, आमिर और सोहेल भी डंडे लेकर घर में घुस आए और महिलाओं से मारपीट की। गुल्फान की बहन के कान पर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे गुल्फान और पड़ोसी मनोज पर भी हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें