फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भरत तिवारी हत्याकांड में न्याय की मांग, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से गुरुवार को गांव चितेरा स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीतांबर शर्मा के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दादरी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया तथा बिहार में हुई भरत तिवारी की हत्या के मामले में न्याय की मांग उठाई। पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि भरत तिवारी की निर्मम हत्या से समाज में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी इस मांग का समर्थन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम दादरी के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि 27 जून को सुबह 10 बजे सभी लोग गौर धर्मशाला, दादरी में एकत्रित होंगे और वहां से तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें