फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक टच होने पर दो युवकों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित बाटा शोरूम के पास बाइक आपस में टच होने पर दो युवकों के साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अलीगढ़ के भगतपुर गांव में दमरा गिरी परिवार के साथ रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा के जैपटो में नौकरी करते हैं। 19 जून को शाम के समय वह अपने दोस्त कौशल, मोहित और माधव के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी आ रहे थे। रेलवे रोड पर अग्रवाल अस्पताल के सामने पहुंचे तो बराबर में चल रही बाइक से टच हो गई। टच होने पर दमरा गिरी व उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। मारपीट करने पर वह घायल हो गए। अस्पताल से उपचार कराने के बाद दो-तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें