फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोशाला के निरीक्षण के दौरान वीडियो कॉलिंग से ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्धनगर की छह गोशाला का शासन के आदेश के मुताबिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान वीडियो कॉलिंग के जरिए अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार ने व्यवस्थाएं देखी। अभी 13 गोशाला बाकी हैं। शासन से कार्यक्रम आने के बाद उनका भी निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले में 19 गोशाला है। इनमें से शासन ने औचक निरीक्षण के लिए अब तक छह गोशाला का कार्यक्रम भेजा था। शासन के द्वारा निर्धारित समय पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और पशु चिकित्सक के साथ जलपुरा, पौवारी, खटाना, खंदेडा, फ्लैंदा बांगर, जेवर बांगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोशाला में चारे की उपलब्धता, गर्मी से बचाव की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, गो सेवक, इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें