दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-2 से बाइक पर सवार होकर निकले तीन सगे भाई रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। सेक्टर म्यू-2 निवासी हरिओम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन पुत्र 15 वर्षीय निशांत, 10 वर्षीय शोभित और 7 वर्षीय लव कुमार 18 फरवरी को बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तीनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।