फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार दिए पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जारचा में उधार दिए 50 हजार रुपये की मांग करने पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा गांव में अनीश परिवार के साथ रहते हैं। खगोड़ा गांव के रहने वाले अजीमुद्दीन व उसके बेटा इकरामुद्दीन ने 50 हजार रुपये कुछ समय पहले उधार लिए थे। 29 नवंबर को जब वह अपने उधार दिए पैसे दोनों बाप बेटे से मांगने गए तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने अजीमुद्दीन व इकरामुद्दीन के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें