दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर एनटीपीसी तिराहे के पास एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मेवाती मोहल्ला निवासी जिशान परिवार के साथ रहते हैं। 5 अक्टूबर को उनके पिता तसलीम किसी कार्य से एनटीपीसी तिराहे पर गए थे। वहां पर एक टेंपो के पीछे शौच करने लगे। इसी दौरान धूम खेड़ा गांव निवासी भरत सैनी, मोहित व अन्य लोगों ने गाली गलौंज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर दी गई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। परिजन घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल के पुत्र जिशान ने भरत सैनी, मोहित व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद