फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रिंटिंग प्रेस के बाहर से ग्रामीण की बाइक गायब, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 05:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

यमुना सिटी के नीमका गांव निवासी रामपाल चौधरी की बाइक खुर्जा रोड से चोरी हो गई। घटना के समय वह पास की प्रिंटिंग प्रेस में थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र स्थित नीमका गांव के रहने वाले रामपाल चौधरी की बाइक शुक्रवार को खुर्जा रोड से गायब हो गई। रामपाल ने बताया कि वह खुर्जा रोड स्थित प्रिंटिंग प्रेस में पोती के जन्मदिवस का निमंत्रण कार्ड प्रिंट कराने गए थे। जब रामपाल प्रेस से बाहर आए तो उनकी बाइक पार्किंग से गायब थी। एसएचओ संजय सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें