दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। चेन पुलिंग करने पर ट्रेन रुक गई। रुकने पर एक युवक को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अलीगढ़ जनपद के चिंता की नगरी निवासी सनी के रूप में हुई। आरोपी से चेन पुलिंग करने का कारण पूछा तो आरोपी ने बताया कि दादरी में ट्रेन का स्टॉपेज ना होने के चलते उसने चेन पुलिंग की है। पुलिस आरोपी को पकड़कर आरपीएफ कोतवाली ले गई। वहां पर रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।