फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर लाठी डंडों से किया जान लेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सुपरटेक सिजार सोसायटी के पास एक युवक के साथ कार सवार अज्ञात लोगों ने मारपीट की। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार, जारचा कोतवाली के धर्मेंद्र सिंह 10 नवंबर को पार्क में अकेले खड़े थे। इसी दौरान ब्रेजा कार में सवार कुछ अज्ञात लोग आए। उन्होंने मास्क लगा रखे थे और गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। आरोपियों ने धर्मेंद्र सिंह से गाली-गलौज शुरू की। मना करने पर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल धर्मेंद्र सिंह को उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद उन्होंने विकास और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें