ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में पार्क में टहल रहे बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चों के पिता की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सोसाइटी के ही एक निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोसाइटी निवासी अनुराग कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अगस्त की रात उनका बेटा सुर्यांश और बेटी मितशा सोसाइटी के पार्क में टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उसी सोसाइटी के टावर डी के फ्लैट में रहने वाले तरुण ने सुर्यांश के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो