फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवकों पर मारपीट कर बाइक लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले फैक्टरी कर्मी ने दो युवकों पर मारपीट कर बाइक लूटने का आरोप लगाया है। बुलंदशहर निवासी जीतू सिंह सूरजपुर की कुछ फैक्ट्रियों में अग्निशमन उपकरण लगाने का काम करता हैं। वर्तमान में वह सेक्टर पाई-4 में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। 16 अक्टूबर को परी चौक से होंडा चौराहा होकर पाई-4 के पास पहुंचा तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। जब तक वह संभल पाते, आरोपी उसकी बाइक लेकर भाग गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि घटना वाले दिन वह शराब के नशे में था। घटना के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसे खुद नहीं पता कि बाइक कहां पर छोड़ कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें