फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का अलॉय व्हील चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 सेक्टर में घर के सामने खड़ी कार से चोर अलॉय व्हील सहित टायर चोरी कर ले गए। डेल्टा-1 निवासी विवेक कुमार शर्मा ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी हुंडई ऑरा कार 9 अगस्त की रात उनके आवास के सामने खड़ी की गई थी। अगले दिन 10 अगस्त की सुबह जब वह कार के पास पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। कार का एक पिछला लेफ्ट टायर अलॉय व्हील समेत गायब था और गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया गया था। वहीं निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें