ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दिल्ली निवासी राजेन्द्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका और जयवीर शर्मा का गांव सलेमपुर गुर्जर में करीब 35 वर्ष पहले खरीदा हुआ पुश्तैनी मकान है। आरोप है कि गांव के लोगों से जानकारी मिली कि राजवीर शर्मा और पन्नालाल शर्मा के परिवार वालों ने उनके मकानों का ताला तोड़कर वहां निर्माण सामग्री जैसे रोड़ी-बदरपुर डलवा दी। जानकारी होने पर जब वह पहुंचे तो राजवीर शर्मा, पन्ना शर्मा, विनीत शर्मा और गौरव शर्मा हाथों में हथौड़ा लेकर दरवाजों पर तोड़फोड़ करने लगे। पीड़ितों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई, लेकिन आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपियों ने ताला तोड़ना जारी रखा। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।