फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए कमांडेंट राजीव पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सीआईएसएफ एसएसजी ग्रेटर नोएडा में कार्यरत कमांडेंट राजीव पंवार को राष्ट्रीय सुरक्षा में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आने वाले पंवार ने 24 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में सुरक्षा और सामरिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में पहचान बनाई है। नेशनल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी अकादमी, हैदराबाद में विशेष रणनीति प्रशिक्षण विंग के संस्थापक के रूप में उन्होंने विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों को उन्नत सामरिक प्रशिक्षण दिया। आईपीएस प्रशिक्षुओं तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों को भी प्रशिक्षण दिया। अमेरिका और जर्मनी में विशेष प्रशिक्षण हासिल कर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता को और व्यापक बनाया। सेवाकाल में 40 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान, एनएसजी में तीसरे डेप्युटेशन के लिए चयन और केंद्रीय गृह मंत्री पदक जैसे सम्मान उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें