नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक के पास मंदिर जा रहे 16 वर्षीय किशोर का मोबाइल दो बाइक सवार झपटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, बाइक की नंबर प्लेट की जगह फॉर रेंट लिखा था और उस पर केवल यूपी दिखाई दे रहा था। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक निवासी मीना त्रिपाठी के अनुसार, सोमवार की रात उनका 16 वर्षीय बेटा अध्ययन घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। वह टावर के पास सड़क पर पहुंचा, तभी लाल रंग की बुलेट पर सवार दो युवक वहां आए। आरोप है कि दोनों किशोर का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।