फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल टावर से बैटरी और कंट्रोल कार्ड समेत कई उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर विहार में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के टावर से कंट्रोल कार्ड, जीपीएस केबल और अन्य तकनीकी उपकरण गायब मिले। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी प्रतिनिधि अमित शर्मा के पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबेडकर विहार की गली नंबर-3 में कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। 24 सितंबर 2026 को जब वह टावर पर साइट डाउन का अलार्म ठीक करने पहुंचे तो जांच के दौरान पैच कॉर्ड, सीपीआरआई एसएफपी, कंट्रोल कार्ड और जीपीएस कनेक्शन की केबल समेत कई उपकरण गायब मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें